आउट होने के बाद बाउंड्री रोप और कुर्सी पर बल्ला पटकने को लेकर गुरबाज़ को लगी फटकार
वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में आउट होने के बाद अपना बल्ला बाउंड्री रोप और कुर्सी पर पटकने को लेकर आईसीसी ने अफगानिस्तानी ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज़ को फटकार लगाई है। गुरबाज़ के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डीमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। यह गुरबाज़ द्वारा पिछले 24 महीनों में की गई इस तरह की पहली गलती है।