आए दिन ऐसी घटना होती रहती है: बिहार में ज़हरीली शराब से 26 लोगों की मौत पर जीतन मांझी
केंद्रीय मंत्री व 'हम' के संस्थापक जीतन राम मांझी ने बिहार में ज़हरीली शराब से 26 लोगों की मौत पर कहा है, "आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।" मांझी ने कहा, "सिर्फ बिहार ही नहीं अन्य जगहों से भी इस तरह की खबरें आती रहती हैं। बिहार सरकार इसे लेकर बहुत तत्परता से काम कर रही है।"