आकांक्षा दुबे हत्या के केस में गिरफ्तार समर सिंह ने ज़मानत पर छूटकर की सगाई
भोजपुरी दिवंगत ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की हत्या के केस में गिरफ्तार ऐक्टर समर सिंह ने ज़मानत पर छूटकर सगाई कर ली है जिसकी तस्वीरें व वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। सगाई का वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, "मेरी ज़िंदगी का सबसे अच्छा दिन, अपनी सोलमेट से सगाई कर ली है।" बकौल रिपोर्ट, उनकी मंगेतर का नाम प्रतिभा सिंह है।