आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, तलाक की प्रकिया के बीच हटाईं तस्वीरें
अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने तलाक की प्रकिया के बीच अभिनेता गौरव खन्ना को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। उन्होंने अपने अकाउंट से दोनों की साथ में मौजूद कई पोस्ट और रील्स भी हटा दी हैं। हालांकि, गौरव अब भी आकांक्षा को फॉलो कर रहे हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनके साथ की तस्वीरें भी नहीं हटाई हैं।