आकृति से अलग होने के बाद पृथ्वी शॉ ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को छोड़कर सब कर दिए डिलीट
मंगेतर आकृति अग्रवाल से अलग होने की घोषणा के बाद क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को छोड़कर सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। अग्रवाल ने बताया कि भविष्य के अलग-अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों के कारण दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। पृथ्वी-आकृति की सगाई 8 मार्च को हुई थी।