आकाश चोपड़ा ने चुने 2024 के टॉप-5 T20I बल्लेबाज़, 2 भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 2024 में अपने टॉप 5 T20I बल्लेबाज़ चुने हैं। इनमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और संजू सैमसन, इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जॉस बटलर और फिल साल्ट व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड शामिल हैं। बकौल चोपड़ा, रोहित ने वर्ल्ड कप में मुश्किल परिस्थितियां थीं लेकिन उन्होंने हर बार अच्छी शुरुआत दी और आक्रामक तरीके से खेले।