आकाश चोपड़ा ने बताया, क्या है क्रिकेट सीखना शुरू करने की सही उम्र
पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि क्रिकेट सीखना शुरू करने के लिए 7-8 वर्ष की उम्र ठीक है। उन्होंने कहा कि 3 साल की उम्र से ही बच्चों को क्रिकेट खिलाना गलत है और ऐसा नहीं करना चाहिए। बकौल आकाश, कुछ वर्षों की देरी से खिलाड़ी पर खास फर्क नहीं पड़ता है।