'यह उनकी आखिरी सीरीज़ हो सकती है', भुवनेश्वर कुमार को लेकर आकाश चोपड़ा
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ में भुवनेश्वर कुमार के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने चिंता जताई है। तीन मैचों में भुवनेश्वर ने एक विकेट लिया है। आकाश ने कहा कि उनकी गेंदों की लेंग्थ छोटी है और रफ्तार कम है। बकौल आकाश, अगर भुवनेश्वर ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया तो यह उनकी आखिरी सीरीज़ हो सकती है।