आकाश दीप से पूछा गया- उन्होंने धोनी, कोहली को शादी में क्यों नहीं बुलाया?; उन्होंने दिया जवाब
भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप की शादी में मौजूद एक शख्स ने उनसे पूछा कि उन्होंने शादी में एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा को क्यों नहीं बुलाया? आकाश दीप ने मुस्कुराते हुए कहा, "शादी हो पाती यहां बनारस में? उन्हें बुलाने के लिए बाहर से शादी करनी पड़ती।" आकाश दीप ने वाराणसी में अक्षिता राज के साथ शादी की।