भारत का 'आकाश' पहुंचा तुर्कमेनिस्तान, आर्मेनिया-ताज़िकिस्तान भी खरीद चुके हैं यह डिफेंस सिस्टम
भारत ने स्वदेशी 'आकाश' एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम तुर्कमेनिस्तान को निर्यात किया है। इससे पहले आर्मेनिया और ताज़िकिस्तान भी इसे खरीद चुके हैं। 'आकाश' एक साथ कई हवाई लक्ष्यों को भेद सकता है। यह भारत के रक्षा निर्यात में नया कीर्तिमान और मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।