आकाश के दिल्ली के जीतने की भविष्यवाणी करने पर यूज़र ने उन्हें कहा 'बेशर्म', उन्होंने दिया जवाब

दिल्ली कैपिटल्स व मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले से पहले आकाश चोपड़ा के दिल्ली के जीतने की भविष्यवाणी करने पर एक ट्विटर यूज़र ने उन्हें 'बेशर्म' कहा। आकाश ने जवाब दिया, "पूरी दुनिया...बैंगलोर में नहीं रहती और आरसीबी को...सपोर्ट नहीं करती।" दरअसल, मुंबई इंडियंस के जीतने पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल-2022 के प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

Load More