क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2022 की अपनी टीम चुनी है और उन्होंने जॉस बटलर व के.एल. राहुल को बतौर ओपनर रखा है। चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाते हुए राहुल त्रिपाठी को नंबर 3 पर रखा है। लियम लिविंगस्टन, डेविड मिलर, आंद्रे रसल, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह उनकी टीम के अन्य खिलाड़ी हैं।