आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ में मां-बेटी समेत 3 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बारिश से बचने के लिए आसरा तलाशने के दौरान एक महिला, उनकी बेटी और एक अन्य ग्रामीण बिजली की चपेट में आ गए। बकौल पुलिस, घटना से पहले तीनों पास के मंदिर में गए थे।