आकाशीय बिजली गिरने से एमपी के सागर में 3 मज़दूरों की हुई मौत, 2 अन्य बुरी तरह से झुलसे
सागर (मध्य प्रदेश) में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 3 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य बुरी तरह से झुलस गए। पुलिस के अनुसार, मज़दूर एक मकान में काम कर रहे थे तभी बिजली कड़कने लगी जिसके बाद वे पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। बकौल पुलिस, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।