अकासा एयर के क्रू-मेंबर्स की यूनिफॉर्म का पहला लुक जारी, स्नीकर्स में दिखे कर्मचारी
अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला समर्थित अकासा एयर ने अपने क्रू-मेंबर्स की यूनिफॉर्म का पहला लुक जारी किया है जिसमें क्रू-मेंबर्स नारंगी रंग की जैकेट, काले ट्राउज़र्स और स्नीकर्स पहने दिखे। एयरलाइन के अनुसार, इन-फ्लाइट क्रू के लिए ऐसी यूनिफॉर्म देने वाली वह पहली कंपनी होगी। बकौल कंपनी, यह यूनिफॉर्म समुद्री कचरे से रिसाइकल होकर बने पॉलिस्टर कपड़े से बनी है।