आक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगे: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के कथित हवाई हमले पर तालिबान
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब ने रविवार को कहा कि तालिबान प्रशासन किसी भी हाल में अपने पड़ोसियों के 'आक्रमण' को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, "हमने उस हमले को बर्दाश्त कर लिया...अगली बार शायद हम इसे बर्दाश्त नहीं करें।" गौरतलब है, तालिबान ने कुनार और खोस्त प्रांतों में हवाई हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया है।