आखिरी बार जब RCB ने आईपीएल में क्वॉलिफायर 1 खेला था तब क्या हुआ था?
आईपीएल-2025 के क्वॉलिफायर-1 में आज रात पीबीकेएस से भिड़ने वाली आरसीबी ने आखिरी बार आईपीएल-2016 में क्वॉलिफायर-1 खेला था। तब उसका सामना गुजरात लायंस (जीएल) से हुआ था जिसमें आरसीबी ने जीएल को 158 रनों पर ऑलआउट किया था। लक्ष्य का पीछा करते समय आरसीबी 29/5 पर थी लेकिन एबी डिविलियर्स की 79*(47) रनों की मदद से आरसीबी जीत गई।