आखिरी बार जब आशा भोसले को देखा था तो वह बहुत कमज़ोर लग रही थीं: सायरा बानो
ऐक्ट्रेस सायरा बानो ने दिवंगत दिग्गज गायिका आशा भोसले को लेकर कहा है, "मुझे याद है कि मैंने उन्हें आखिरी बार अर्जुन तेंदुलकर की शादी में देखा था। उस वक्त वह बहुत कमज़ोर लग रही थीं।" सायरा बानो ने कहा, "उन्हें देखकर मुझे बहुत झटका लगा था। मैंने सोचा भी नहीं था कि वह अचानक इतनी बीमार हो जाएंगी।"