आखिरी विकेट के लिए 8 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने एकसाथ की अपील, तस्वीर हुई वायरल
बॉक्सिंग डे टेस्ट के आखिरी दिन भारत के आखिरी विकेट के लिए 8 खिलाड़ियों ने एकसाथ अपील की जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। दरअसल, मोहम्मद सिराज के सामने स्पिनर नेथन लायन गेंदबाज़ी कर रहे थे। गेंद जैसे ही सिराज के पैड पर जाकर लगी, 8 खिलाड़ी एकसाथ अपील करने लगे और आउट का इशारा होते ही जश्न मनाने लगे।