आखिर क्यों खंभे, पेड़ और टायर पर पेशाब करते हैं कुत्ते?
कुत्ते आमतौर पर किसी खंभे, पेड़, गाड़ी के टायर या फिर घर के कोनों में एक पैर उठाकर पेशाब करते दिखते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुत्ते पेशाब के ज़रिए अपने इलाके का दायरा तय करते हैं। इसके अलावा कुत्ते वर्टिकल सरफेस पर पेशाब करना पसंद करते हैं और वे टायर की महक से भी आकर्षित होते हैं।