आखिर में सच की जीत होगी: ज़मीन घोटाला मामले में चार्जशीट दायर होने पर वाड्रा का ऑफिस
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिकोहपुर ज़मीन घोटाला मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति व कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर करने को लेकर वाड्रा के ऑफिस ने प्रतिक्रिया दी है। वाड्रा के ऑफिस के मुताबिक, वर्तमान सरकार वाड्रा के खिलाफ राजनीतिक साज़िश कर रही है और आखिर में सच की ही जीत होगी।