आखिरकार वो सपना सच हुआ जिसकी उम्मीद पूरे देश को हरियाणा की बेटी मनु से थी: CM सैनी
निशानेबाज़ मनु भाकर के पेरिस ओलंपिक्स-2024 में कांस्य पदक जीतने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 'X' पर लिखा, "आखिरकार वो सपना सच हुआ जिसकी उम्मीद पूरे देश को हरियाणा की धाकड़ बेटी मनु से थी।" उन्होंने लिखा, "हर हरियाणवी का सीना आज गर्व से चौड़ा हो गया। हरियाणा की दमदार और साहसी बेटी को बहुत-बहुत बधाई।"