आखिरी चरण में थकान हावी हो गई: आरआर के आईपीएल 2024 से बाहर होने पर संगाकारा
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के हेड कोच कुमार संगाकारा ने आईपीएल 2024 से टीम के बाहर होने पर कहा है, "सभी खिलाड़ियों ने पूरे सत्र में बेहतरीन क्रिकेट खेला लेकिन आखिरी चरण में थकान हावी हो गई।" उन्होंने आगे कहा, "इस तरह के प्रारूप (टी20) में आपको अच्छा प्रदर्शन करते रहना होता है। जॉस बटलर के जाने से बहुत नुकसान हुआ।"