आखिरी लैप के दौरान डीएसपी बनने के बारे में सोच रही थी: एशियाड में स्वर्ण पदक विजेता पारुल
19वें एशियन गेम्स में 5,000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश की धाविका पारुल चौधरी ने कहा है कि आखिरी लैप में वह डीएसपी बनने के बारे में सोच रही थी। बकौल पारुल, गोल्ड मेडल जीतने वाले को यूपी सरकार डीएसपी बनाती है। पारुल ने एशियन गेम्स में 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ में भी रजत पदक जीता।