आगे भी हो सकते हैं हमले: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके के 9 ठिकानों पर किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद एक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा है, "पहलगाम हमला कायरतापूर्ण हमला था...ऐसे हमले आगे भी हो सकते हैं।" 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारतीय सेना ने बुधवार को 10:30 बजे मीडिया ब्रीफिंग की थी और इस बारे में जानकारी दी थी।