आग उगलते पानी में प्रजनन कर रहा जीव, 63℃ पर ज़िंदा
नासा-बैक्ड स्टडी में Incendiamoeba cascadensis नामक अमीबा या फायर अमीबा का पता चला है जो 63℃ पर कोशिका विभाजन के ज़रिए प्रजनन करते पाया गया। यह यूकैरियोट्स ऑर्गेनिज़म्स के लिए प्रजनन तापमान का नया रिकॉर्ड है। यह खोज वैज्ञानिकों की समझ को व्यापक बना सकती है कि पृथ्वी और उससे परे किन परिस्थितियों में जीवन का वजूद रह सकता है।