आग की घटना के बाद मुंडका पहुंचे सीएम केजरीवाल, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे ₹10 लाख
मुंडका (दिल्ली) में एक इमारत में आग लगने से हुई 27 मौतों के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया। घटना पर दुख जताते हुए केजरीवाल ने कहा कि मृतकों के परिजनों को ₹10-₹10 लाख व घायलों को ₹50,000-₹50,000 आर्थिक मदद दी जाएगी। बकौल केजरीवाल, घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।