आग की लपटों में घिरी बस राजस्थान में सड़क पर चलती दिखी
जोधपुर (राजस्थान) में बुधवार को आग की लपटों से घिरी बस के सड़क पर चलने का वीडियो सामने आया है। घटना के समय बस खाली थी और आशंका है कि बस गियर में थी और शॉर्ट सर्किट के चलते वह स्टार्ट हो गई थी। बस मालिक ने कहा कि खड़ी हुई बस में साज़िश के तहत जान-बूझकर आग लगाई गई।