आग बुझाना छोड़ BJP विधायक की निजी कार धोने में लगी फायर ब्रिगेड की गाड़ी, सामने आया वीडियो
सिंगरौली (एमपी) में बीजेपी विधायक रामनिवास शाह की निजी कार धोने के लिए फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल किए जाने का वीडियो वायरल है। वीडियो में फायरफाइटर जैसे दिखने वाले कुछ लोग सड़क किनारे इंतज़ार करते दिखे जबकि विधायक के निजी स्टाफ ने कथित तौर पर कार की सफाई की। प्रशासन की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।