आग लगने की आशंका के बाद एअर इंडिया की फ्लाइट की दिल्ली में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में आग लगने की आशंका के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान में 175 लोग सवार थे। एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को बेंगलुरु भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

Load More