आग लगने के बाद दिल्ली के बदरपुर में 2 मंज़िला इमारत ढही, कोई हताहत नहीं
दिल्ली के बदरपुर में सोमवार रात आग लगने के बाद एक 2 मंज़िला इमारत ढह गई। आग इमारत में बने गोदाम में लगी थी व दिल्ली दमकल विभाग के एडीपी राजेश शुक्ला के मुताबिक, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बकौल शुक्ला, आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन पूरी तरह से बुझी नहीं है।