UP में चेंबर में मिला रेलवे अधिकारी का शव, पत्नी और मां ने सीनियर DOM पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
आगरा (यूपी) में उत्तर-मध्य रेलवे के असिस्टेंट ऑपरेटिंग मैनेजर अभिषेक सिंह कुशवाहा का शव उनके चेंबर में मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी और मां ने सीनियर डीओएम पर प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और फॉरेंसिक जांच जारी है। बकौल रिपोर्ट्स, सीनियर डीओएम से पूछताछ की जाएगी।