गड़बड़ी के बाद आगरा के 3 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ रद्द, 26 अक्टूबर को फिर होगी वोटिंग
चुनाव आयोग ने गड़बड़ी के कारण यूपी के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर 23 अक्टूबर का मतदान रद्द कर दिया है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, 26-अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक पुनः मतदान होगा। ज़िम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। मंडलायुक्त आगरा को जांच सौंपी गई है।