आगरा में ताजमहल के ऊपर मंडराते दिखा ड्रोन, जांच के लिए समिति की गई गठित

आगरा (यूपी) में ताजमहल के ऊपर एक ड्रोन के मंडराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एसीपी (ताज सुरक्षा) अरीब अहमद ने बताया कि ड्रोन उड़ाने की सूचना मिली है जिसके बाद मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। ताजमहल के 500 मीटर के आसपास का इलाका नो फ्लाइंग ज़ोन घोषित है।

Load More