आगरा में लोदी काल की 500 साल पुरानी तीन गुंबदों वाली मस्जिद गिरी
आगरा (यूपी) में 3 दिन तक लगातार हुई बारिश के बीच शनिवार को लोदी काल की तीन गुंबदों वाली एक मस्जिद गिर गई। बकौल रिपोर्ट्स, इसे करीब 500 साल पहले सिकंदर लोदी ने बनवाया था और यह आगरा की ऐतिहासिक इमारतों में शुमार थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व पुरातत्वविद डॉ. आरके दीक्षित के मुताबिक, यह इमारत संरक्षित नहीं थी।