आगरा में सपा सांसद के खिलाफ करणी सेना का बड़ा प्रदर्शन, हज़ारों कार्यकर्ताओं ने लहराईं तलवारें
राणा सांगा को 'गद्दार' कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आगरा (यूपी) में करणी सेना के हज़ारों कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुलिसकर्मियों को घेर लिया और नंगी तलवारें व डंडे लहराए। बकौल रिपोर्ट्स, प्रदर्शन स्थल और सपा सांसद के आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात है।