आगरा नगर न‍िगम ने ताजमहल को लेकर एएसआई को भेजा ₹1.47 लाख का हाउस टैक्‍स का नोट‍िस

आगरा नगर निगम ने ताजमहल को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को ₹1.47 लाख का बकाया हाउस टैक्‍स का नोट‍िस भेजा है। बकौल नोटिस, 15 दिनों के भीतर टैक्स नहीं जमा किया गया तो कुर्की वॉरंट भेजा जाएगा। एएसआई के अधिकारियों के मुताबिक, देश के किसी भी स्मारक पर टैक्स नहीं लगता और यह निगम के अधिकारियों की गलती है।

Load More