आगरा में 14 वर्षीय लड़की का गैंगरेप कर तोड़े गए हाथ-पैर, आरोपियों ने मरा हुआ समझकर छोड़ा
पुलिस के मुताबिक, आगरा (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को 14 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर गैंगरेप कर आरोपियों ने उसके हाथ-पैर तोड़े और गला दबाने के बाद उसे मरा हुआ समझकर जंगल में छोड़ गए। लड़की होश आने पर सड़क किनारे पहुंची जिसके बाद राहगीरों ने उसकी मदद की। पुलिस ने कहा, "आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा और...घसीटा।"