आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-एनसीपी ने किया गठबंधन का एलान
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-एनसीपी ने गठबंधन का एलान किया है। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा, "एनसीपी 3-सीटों (उमरेठ, नरोदा और देवगढ़ बरिया) पर चुनाव लड़ेगी।" वहीं, गुजरात एनसीपी अध्यक्ष जयंत बोस्की ने कहा कि हमने 4-सीटें मांगी हैं जिनमें 3 पर सहमति बन गई है और चौथे के लिए बातचीत चल रही है।