आगामी त्योहारों से पहले रेलवे कर्मचारियों को बोनस में मिलेगा 78 दिनों का वेतन
सरकार ने बताया है कि आगामी त्योहारों से पहले रेलवे के पात्र गैर-राजपत्रित कर्मचारियों (आरपीएफ व आरपीएसएफ जवानों को छोड़कर) को बोनस के तौर पर 78 दिनों का वेतन दिया जाएगा। रेल मंत्रालय के अनुसार, इस बोनस का भुगतान दशहरा/दुर्गा पूजा की छुट्टियों से पहले किया जाएगा और इससे करीब 11.27 लाख कर्मचारी लाभान्वित हो सकते हैं।