आगामी फिल्म 'ज़्विगाटो' के विफल होने से फर्क नहीं पड़ेगा, अपनी दुकान चल रही है: कपिल शर्मा
कॉमेडियन-ऐक्टर कपिल शर्मा ने कहा है कि आगामी फिल्म 'ज़्विगाटो' के विफल होने से उन्हें फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन इसके हिट होने से लोग उनकी तारीफ करेंगे। उन्होंने कहा, "कॉमेडी शोज़ मेरी रोज़ी-रोटी है...उसके चलते ही कुछ और करने की सोच पाया।" कपिल ने कहा, "किसी ने मुझसे पूछा...'डर नहीं लग रहा?'...मैंने कहा...डरना क्यों? अपनी दुकान तो चल रही है।"