आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सचिन तेंदुलकर को 'नैशनल आइकन' बनाएगा चुनाव आयोग
आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने को लेकर चुनाव आयोग (ईसी) क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर को अपना 'नैशनल आइकन' बनाएगा। इसे लेकर चुनाव आयोग बुधवार को सचिन के साथ 3 साल की अवधि के लिए एक एमओयू साइन करेगा। गौरतलब है, बीते साल चुनाव आयोग ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को 'नैशनल आइकन' बनाया था।