आगामी लोकसभा चुनाव में डीएमके के साथ गठबंधन में कांग्रेस को तमिलनाडु में मिलीं 9 सीटें

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस तमिलनाडु की 9 और पुद्दुचेरी की 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बाकी सीटों पर उनकी पार्टी डीएमके और गठबंधन की अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। वेणुगोपाल ने कहा, "हम तमिलनाडु की सभी 40 सीटों पर चुनाव जीतेंगे।"

Load More