आगामी सभी विधानसभा व लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा: अपने जन्मदिन पर मायावती

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को अपने 67वें जन्मदिन पर एलान किया कि 2023 में होने वाले सभी विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, "कुछ वर्षों से देश में ईवीएम को लेकर आशंकाएं व्याप्त हैं इसलिए पहले की तरह बैलेट पेपर से ही चुनाव कराए जाएं।"

Load More