आगे भी फिल्में करूंगा: केरल के त्रिशूर से मिली जीत के बाद ऐक्टर-राजनेता सुरेश गोपी
बीजेपी को पहली बार केरल में लोकसभा सीट जिताने वाले ऐक्टर-राजनेता सुरेश गोपी ने 'भविष्य में फिल्में करने' के सवाल पर कहा है, "जैसे मैंने राज्यसभा सदस्य रहते हुए फिल्में कीं हैं वैसी ही आगे भी करता रहूंगा।" गोपी ने कहा, "मेरे पास ममूटी की प्रोडक्शन कंपनी के साथ एक और गोकुलम गोपालन की प्रोडक्शन फर्म के 3 प्रोजेक्ट हैं।"