आचार्य देवव्रत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर ली शपथ
आचार्य देवव्रत ने सोमवार को मुंबई राजभवन के दरबार हॉल में महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। देवव्रत फिलहाल गुजरात के राज्यपाल भी हैं और देश के उप-राष्ट्रपति चुने गए सीपी राधाकृष्णन के पद छोड़ने के बाद उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गौरतलब है, देवव्रत रविवार को तेजस एक्सप्रेस से मुंबई पहुंचे थे।