आचार संहिता उल्लंघन के मामले में यूपी से आरएलडी विधायक अनिल कुमार दोषी करार
उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने बुधवार को पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से आरएलडी विधायक अनिल कुमार को आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी करार करते हुए 15 दिन की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने कुमार पर ₹100 का जुर्माना भी लगाया। दरअसल, 2017 में कुमार पर नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप था।