आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी
लोकसभा चुनाव 2019 में आचार संहिता का उल्लंघन करने के 2 मामलों में एक अदालत ने रामपुर (उत्तर प्रदेश) की पूर्व सांसद व बीजेपी नेता जया प्रदा के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया है। कोर्ट ने एसपी को पत्र भेजकर पुलिस से जया को न्यायालय में पेश करने के लिए कहा है। मामले में अगली सुनवाई 9 जनवरी को होगी।