आचार संहिता उल्लंघन मामले में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी दोषी करार, लगा ₹200 का जुर्माना

झारखंड के हज़ारीबाग कोर्ट ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी को आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दोषी करार देते हुए उन पर ₹200 का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न भरने पर उन्हें एक दिन की जेल होगी। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का चुनाव चिह्न लगाकर मतदान करने को लेकर अन्नपूर्णा के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

Load More