आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर सी-विजिल ऐप पर अबतक मिलीं 79,000 शिकायतें: चुनाव आयोग
भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर सी-विजिल ऐप पर अबतक 79,000 शिकायतें मिली हैं। आयोग ने बताया कि मिली शिकायतों में से अबतक 99% का निपटारा किया जा चुका है और उनमें से लगभग 89% शिकायतों का समाधान 100 मिनट के अंदर हुआ है।